देश
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप

नई दिल्ली : बर्फीली हवाओं ने लोगों को परेशान किया हुआ है वहीं दूसरी तरफ कोहरे की मार से लोगों को रोज के काम करने में भी परेशानी आ रही है। ठंडी हवाओं के चलते ज्यादातर राज्यों में न्यूनतम तापमान भी गिर रहा है। कश्मीर घाटी में हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो पिछले आठ साल में शहर का सबसे कम तापमान है। पहाड़ी इलाकों में पड़ रही बर्फबारी के चलते ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है।
14 January, 2021