देश
देश के 9 राज्यों में पंहुचा बर्ड फ्लू

नई दिल्ली : जहां देश में एक तरफ कोरोना महामारी फैली हुई है वहीं अब बर्ड फ्लू का खतरा भी फैलता जा रहा है. दिल्ली के एनिमल हसबैंडरी विभाग के मुताबिक, भोपाल भेजे गए 8 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं. महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अब तक 9 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि हो चुकी है. मछली पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने रविवार को कहा कि बर्ड फ्लू के प्रसार की निगरानी के लिए गठित केंद्रीय दल देश भर के 9 राज्यों में प्रभावित स्थलों का दौरा कर रहे हैं.
11 January, 2021