भोपाल
बर्ड फ्लू - इंदौर और नीमच के मुर्गी बाजार बंद

भोपाल : प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों के साथ मीटिंग की। इसमें बताया गया कि इंदौर और नीमच जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, इसलिए दोनों जिलों में मुर्गी बाजार बंद करने का आदेश दे दिया गया है। शिवराज ने कहा कि बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। साथ ही, सभी जिलों से सैंपल भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला भेजा जाए। देश में अब तक आठ जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के तहत जिले के चिन्हित स्थान से एक किलोमीटर की परिधि में मुर्गी बाजार सात दिन के लिए बंद रखे जाएंगे।
07 January, 2021