वन
भोपाल वन विहार में बढ़ गया शेरों का कुनबा

भोपाल । 'लाबा, मोन्टू, वृन्दा और वरू' अब भोपाल वन विहार के नये मेहमान होंगे। वन विभग की टीम चार नये शेरों को लेकर आज वन विहार पहुंची। असम से 2150 किलोमीटर की दूरी तय कर इन चार नये मेहमान को भोपाल के वन विहार लाया गया है. अब ये यहीं के माहौल में ढलेंगे और कुछ दिनों के बाद आम दर्शकों को देखने के लिए भी डिस्प्ले में रखे जाएंगे। भोपाल के वन विहार में दो नर और दो मादा सिंह को गोवाहाटी (असम) से लाया गया है। वन्य-प्राणी चिकित्सक अतुल गुप्ता के नेतृत्व में एक दल 6 अप्रैल को असम रवाना हुआ था। चारों में सबसे बुजुर्ग सिंह लाबा का जन्म 27 अक्टूबर-2004 में हुआ था, नर सिंह मोन्टू 11 मई-2005 तथा दोनों मादा वृन्दा और वरू का जन्म 28 जनवरी-2007 को हुआ था। मादा सिंहों का नामकरण वन विहार आने पर किया गया है।
14 April, 2017