पर्यटन
नए साल के जश्न में डूबा देश,पर्यटन स्थल हुए फुल
नई दिल्ली। गोवा हो या मुबंई..देश का होर कोना नये साल के जश्न में डूब गया है। सर्द मौसम में नये साल का गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल की हर किसी ने तैयारी कर ली है।
खजुराहो के रनेह वॉटर फॉल को मिला श्रेष्ठ हॉलीडे अवार्ड
भोपाल। मध्यप्रदेश में खजुराहो के नजदीक बने रनेह वॉटर फाल को देश के पसंदीदा वॉटर फॉल के श्रेष्ठ हॉलीडे अवार्ड-2017 से नवाजा गया है। नई दिल्ली में एक समारोह में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को यह अवार्ड देश के जाने-माने ट्रेवल एवं इंफॉर्मेशन पोर्टल हॉलीडे आईक्यू द्वारा दिया गया।
सुंदर देश का सबसे खतरनाक रेलवे ट्रेक
स्विटजरलैंड। सुंदर देशों में शुमार है एक देश,स्विटजरलैंड। लेकिन यहां का रेलवे ट्रैक दुनिया का सबसे खतरनाक रेलवे ट्रैक में शामिल है। इस रेलवे ट्रैक की लंबाई 4.5 किलोमीटर है और इसे पार करने में ट्रैन को चढऩी पड़ती है 2000 मीटर तक की चढ़ाई।
गो हेरिटेज रन- खजुराहों में 26 फरवरी को
भोपाल। हेरिटेज पर्यटन और बुदेलखण्ड क्षेत्र की संस्कृति, कला और शिल्पकारी को बढावा देने के लिए 'गो हेरिटेज रन'- खजुराहो का आयोजन 26 फरवरी को खजुराहो में होगा। खजुराहो नृत्य महोत्सव के आखिरी दिन गो हेरिटेज रन सुबह 6 बजे से शुरू की जायेंगी।
खजुराहो
खजुराहो के मंदिरों का निर्माण चंदेल वंश के राजाओं ने किया था। इनके निर्माण के पीछे की कहानी भी बड़ी रोचक है। कहा जाता है कि हेमवती नाम की एक ब्राह्मण कन्या थी। एक रात जब वह रति में स्नान कर रही थी तो चंद्रमा उसपर मोहित हो गए। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और एक देव व स्त्री के उस मिलन की परिणति पुत्र के जन्म में हुई। बिनब्याही मां होने के कारण हेमवती को जमाने भर के ताने सुनने पड़े। उसने घर छोड़ा और खजुराहो के आसपास के जंगलों में शरण ली। यहीं उसका बेटा बढ़ा हुआ।
पचमढ़ी
पचमढ़ी के बारे में सबसे खूबसूरत बात यह है कि वह उस जगह पर स्थित है जहां उसके होने की आम तौर पर कल्पना नहीं की जाती है। यही कारण है मध्य प्रदेश उसे अपना सबसे चमकदार हीरा मानता है। मध्य भारत के पठार में इस तरह का प्राकृतिक सौंदर्य वाकई शानदार है। लेकिन इसका यहां होना ही इस बात की सबसे बड़ी वजह है कि यहां पूरे सालभर में कभी भी जाया जा सकता है। पचमढ़ी में प्रकृति के अलावा मानव की कलाकारी भी जहां-तहां बिखरी है। पुरातात्विक लिहाज से भी इस जगह का खासा महत्व है।